गांवदेवी भाजी मार्केट परिसर में लगी आग दमकल कर्मियों ने पूरी तरह से बुझाया
ठाणे। ठाणे के गावदेवी भाजी मार्केट में आज सुबह साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम,आपातकालीन विभाग, महावितरण और नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के कर्मचारी भी अंदर दाखिल हुए।
आग बुझाने के लिए 3 दमकल गाड़ियां, 1 पानी टैंकर, 2 बचाव वाहन और 1 पिकअप वाहन के साथ आपदा प्रबंधन इकाई के कर्मियों को तैनात किया गया था। दोपहर साढ़े बारह बजे तक फायर ब्रिगेड, ठाणे आपदा प्रतिक्रिया दल, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के कर्मचारियों की मदद से स्थिति पर काबू पा लिया गया। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है। फिलहाल उक्त स्थान पर कूलिंग का काम चल रहा है और शुक्रवार से वहां सफाई का काम किया जायेगा।
महापौर शर्मिला पिंपलोलकर, सांसद नरेश म्हस्के, विधायक संजय केलकर, निरंजन डावखरे,पालिका आयुक्त सौरभ राव, उपमहापौर कृष्णा पाटिल, सदन नेता हनमंत जगदाले, स्थानीय नगरसेवक संजय वाघुले, सुनेश जोशी, अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपायुक्त जीजी गोदेपुरे, पूर्व नगरसेवक संदीप लेले ने दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया।
महापौर ने घायलों से मुलाकात की
महापौर शर्मिला पिंपलोलकर गांवदेवी भाजी मार्केट इलाके में आग बुझाने के दौरान घायल हुए फायरफाइटर्स सुजीत पश्ते 45 और समीर जाधव 40से मिलने छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल गईं और उनके सेहत के बारे में जानकारी ली। इस समय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर से उनके इलाज के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर नगरसेवक मुकेश मोकाशी, उपायुक्त दीपक झिंगाड़ उपस्थित थे।
गांवदेवी भाजी मार्केट परिसर में लगी आग दमकल कर्मियों ने पूरी तरह से बुझाया
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
मई 21, 2026
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
मई 21, 2026
Rating:




