Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में दो अत्याधुनिक 'मैग्लुमी' मशीनों का हुआ लोकार्पण


ठाणे। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से, डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन और गोपालराव पाटिल शिक्षण प्रसारक मंडल की ओर से, छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल कलवा को सीएसआर पहल के तहत दो अत्याधुनिक 'मैग्लुमी 800 और 'मैग्लुमी' 2000 सीएलआईए विश्लेषक' मशीनें प्रदान की गई। जिसका लोकार्पण आज ठाणे नगर निगम के नेता हनमंत जगदाले ने किया। यह मशीन अस्पताल की रक्त निदान क्षमताओं को तेज और अधिक कुशल बनाएगी और हजारों मरीजों को सीधे लाभ पहुंचाएगी।

'मैग्लुमी' 800 और 'मैग्लुमी' 2000 दोनों मशीनें पूरी तरह से स्वचालित हैं। इनमें बहुत तेज निरीक्षण क्षमताएं हैं। मशीन की क्षमता एक घंटे में करीब 200 जांच करने की है। एक साथ 40 मरीजों के सैंपल की जांच की जा सकेगी। अब कैंसर, थायराइड, ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच अधिक सटीक और तेज तरीके से हो सकेगी। इससे मरीजों के इलाज में काफी मदद मिलेगी।


छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज इलाज के लिए आते हैं। सदन के नेता हनमंत जगदाले ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मानना है। यह अस्पताल सभी तरह की सुविधाओं से परिपूर्ण होना चाहिए।

डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन और गोपालराव पाटिल शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा दी गई ये दो मशीनें अस्पताल की सेवाओं को और अधिक कुशल बनाएंगी। 

इस मशीन के आने से ठाणे मनपा अस्पताल स्वास्थ्य सेवा में हुआ सशक्त इस पहल का हर स्तर से स्वागत किया जा रहा है।


छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में दो अत्याधुनिक 'मैग्लुमी' मशीनों का हुआ लोकार्पण Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla on मई 19, 2026 Rating: 5
Copyright HNI live All Right Reseved | | | |
HNI live All Right Reseved |

#

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.