52 हजार हज यात्रियों के साथ धोखाधड़ी
महाराष्ट्र हज कमिटी के सदस्य बबलू ददुभाई शेख का अधिकारियों पर आरोप।
ठाणे। सऊदी अरब हज जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए तय 52,000 से अधिक हज स्लॉट रद्द किए जाने के बाद हज कमिटी के मुख्यकार्यकारी अधिकारी सहित अल्पसंख्यक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों पर उंगली उठने लगी है।
महाराष्ट्र राज्य हज कमिटी के सदस्य इरफ़ान इस्माइल (बबलू) शेख ने हजयात्रा में प्राइवेट ऑपरेटर्स एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सांठ गांठ का आरोप लगाया है। बबलू शेख ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजीजू से विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्ति की जांच सीबीआई व दूसरी एजेंसियों से कराने की मांग की है।
ठाणे विश्राम गृह में सोमवार को आयोजित पत्रकार परिषद में कहा कि सऊदी अरब सरकार को देने के लिए 52 हजार हज यात्रियों से 260 करोड़ रुपये वसूल किये गए हैं। लेकिन यह पैसा सऊदी अरब सरकार के पास नहीं पहुंचने की वजह से प्राइवेट ऑपरेटरों के कोटे वाले 52 हजार यात्रियों की हज यात्रा दलदल फंस चुकी है।
महाराष्ट्र राज्य हज कमिटी के सदस्य बबलू शेख ने कहा कि 52 हजार हज यात्रियों जको गुमराह किया जा रहा है। मुंबई हज हाउस के बाहर बड़ी संख्या में हज यात्री अपनी बारी के इंतजार कर हैं। शेख ने अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा कि हज यात्रियों के समर्थन में आंदोलन करने की चेतावनी दिया है।
Reviewed by Dinesh Shukla
on
मई 05, 2025
Rating:



