भाजपा के सोशल मीडिया मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे चुने गए
ठाणे.आज के दौर में अधिक लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम से लेकर एक्स प्लेटफॉर्म और यूट्यूब के माध्यम से टेक्स्ट और विजुअल सहित विचारों और सूचनाओं को साझा करते है।सोशल मीडिया लोगों की पसंद बनती जा रही है.
इसी कड़ी में पिछले दिनों ठाणे शहर ओवला मजीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सोशल मीडिया मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे नियुक्त हुए है.सोशल मीडिया के विषय में प्रमोद दुबे कुशल कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है.उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए भाजपा विधायक संजय केलकर के हाथों प्रमोद दुबे को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा विधायक निरंजन डावखरे विधायक,भाजपा ठाणे जिला अध्यक्ष संजय वाघुले,नगरसेवक कमल चौधरी, किरण मनेरा, कविता पाटिल, मनोहर डुम्ब्रे,ओवला मंडल अध्यक्ष हेमन्त म्हात्रे,सचिव अजीत दुबे सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.
भाजपा के सोशल मीडिया मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे चुने गए
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
दिसंबर 06, 2023
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
दिसंबर 06, 2023
Rating:


