आग बुझाते हुए शहीद सागर शिंदे को पालिका आयुक्त सौरभ राव ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
ठाणे। गावदेवी भाजी मार्केट इलाके में आग बुझाते समय शहीद हुए स्टेशन ऑफिसर सागर सूर्यकांत शिंदे का पार्थिव शरीर नितिन कंपनी के फायर स्टेशन लाया गया।
महापौर शर्मिला पिंपलोलकर, विधायक जीतेंद्र आव्हाड, माधवी नाइक, मनपा आयुक्त सौरभ राव, उपमहापौर कृष्णा पाटिल, सदन के नेता हनमंत जगदाले, विपक्ष के नेता अशरफ शानू पठान, पार्षद योगेश जानकर, मुकेश मोकाशी, नारायण पवार, अभिजीत पवार अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपायुक्त जीजी गोदेपुरे, मनीष जोशी, दिनेश तायडे ने शहीद सागर शिंदे को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर महापौर शर्मिला पिंपोलकर ने शहीद सागर शिंदे की मां जयश्री शिंदे और पत्नी माधुरी शिंदे से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
इस अवसर पर ठाणे फायर ब्रिगेड, मुंबई नगर निगम फायर ब्रिगेड, नवी मुंबई फायर ब्रिगेड, पनवेल फायर ब्रिगेड, कुलगांव बदलापुर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शहीद सागर शिंदे को श्रद्धांजलि दी। हादसे में मारे गए सुरक्षा गार्ड कालू शंकर गाडेकर 55 का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव गाडेकरवाड़ी, गंगापुर,अंबेगांव, जिला पुणे ले जाया गया।
आग बुझाते हुए शहीद सागर शिंदे को पालिका आयुक्त सौरभ राव ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
मई 21, 2026
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
मई 21, 2026
Rating:



