लालच देकर कार हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार 32 कार बरामद।
ठाणे। ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-5 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए संदीप रघु शेट्टी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से 32 अलग अलग कंपनी की कार बरामद हुई है।कार मालिकों को ज्यादा किराया देने का लालच देकर उनसे गाड़ियां भाड़े पर लेता था और बाद में उन्हें वापस नहीं करता था।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इन सभी वाहनों को नवी मुंबई, जालना,आलेफाटा,लोनावला, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, पनवेल, कल्याण, परभणी से जब्त किया गया है।इस मामले में वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शरद युवराज पाटिल द्वारा जारी है।
डीसीपी अमर सिंह जाधव ने बताया कि आरोपी पहले कुछ महीनों तक निरंतर भाड़ा देता रहा है,जिससे कार मालिकों का भरोसा जीत लिया था। इसके बाद वह केवल आश्वासन देता रहता और ना तो किराया देता और ना ही गाड़ियां लौटाता।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बदलापुर के एक कार व्यवसायी ने अपनी गाड़ियां वापस नहीं मिलने और किराया बंद होने पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर वागले एस्टेट पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया, जिसकी जांच अपराध शाखा यूनिट-5 को सौंपी गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसने इसी तरीके से कई लोगों से गाड़ियां ली थीं। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए करीब 32 कारें जप्त की हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Reviewed by Dinesh Shukla
on
फ़रवरी 17, 2026
Rating:




