महापौर शर्मिला पिंपळोलकर द्वारा रेबीज मुक्त ठाणे' अभियान का शुभारंभ
ठाणे। ठाणे शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए, ठाणे मनपा और पशु मित्रों द्वारा एक विशेष 'रेबीज मुक्त' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ एवं पट्टिका का अनावरण आज मनपा में महापौर शर्मिला पिंपोलकर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष जोशी, शिवसेना समूह नेता पवन कदम, नगरसेविका मीनल मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रसाद पाटिल, पशु चिकित्सा अधिकारी. क्षमा शिरोडकर एवं रेबीज मुक्त अभियान हेतु गठित टीम उपस्थित थी।
इस योजना को 'रेबीज मुक्त ठाणे' कहा जाता है और इसके लिए 50 लोगों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस आशय की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रसाद पाटिल ने दी है।उन्होंने कहा कि इस टीम के माध्यम से 7 दिन में 5000 आवारा कुत्तों को रेबीज का टीका लगाया जाएगा।
टीका लगवाने वाले आवारा कुत्तों के गले में नारंगी रंग का रिफ्लेक्टर बैंड बांधा जाएगा। आगामी माह में 25000 आवारा कुत्तों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है और यह अभियान भविष्य में भी लगातार चलाया जाएगा। पाटिल ने कहा.
महापौर शर्मिला पिंपळोलकर द्वारा रेबीज मुक्त ठाणे' अभियान का शुभारंभ
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
फ़रवरी 20, 2026
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
फ़रवरी 20, 2026
Rating:


