Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

ठाणे के भव्य त्रिमंदिर में हुई मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा


ठाणे. सांस्कृतिक नगरी ठाणे के सबसे बड़े त्रिमंदिर में देवी देवताओं की भव्य-दिव्य मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा का समारोह शुक्रवार को शुरू हो गया. तीन दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान दादा भगवान फाउंडेशन एवं महावीर जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया है. शुक्रवार को हजारों भक्तगणों की उपस्थिति में भगवान शिव,पार्वती देवी,श्री पद्मनाभ भगवान एवं देवी देवताओं की   दिव्य मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा परमपूज्य दीपक भाई, धर्माचार्य पंडितों एवं जैन मुनियों के सानिध्य में की गई. 

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मनपा आयुक्त सौरभ राव, महावीर जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय आशर, ट्रस्टी दीपक भेड़ा, एमसीएचआई के अध्यक्ष सचिन मिरानी, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मेहता सहित बड़ी संख्या में ठाणे की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े अतिथि एवं भक्तगण उपस्थित थे.

संस्कृति समभाव का प्रतीक

इस त्रिमंदिर में विराजने वाले देवी देवताओं के मूर्तियों की दिव्य प्राणप्रतिष्ठा शनिवार व रविवार को भी पूजन, आरती के साथ भक्ति भाव से होगी. इसके साथ ही,आत्म ज्ञानी पूज्य दीपक भाई का रोजाना प्रवचन भी हो रहा है.

इन देवी देवताओं की प्राणप्रतिष्ठा

संगमरमर के सफेद पत्थरों से निर्मित त्रिमंदिर में श्री तिरूपति बालाजी, श्री गणपति जी, हनुमान जी,श्री तुलजा भवानी माताजी,श्री अम्बे माताजी,श्री समंधर स्वामी जी महाराज,श्री पद्मावती देवी, श्री पार्वती देवी, श्री पद्मनाभ भगवान, श्रीनाथजी,श्री चक्रेश्वरी देवी,

श्री भद्रकाली देवी,श्री ऋषभदेव भगवान,श्री अजितनाथ भगवान,

श्री पार्श्वनाथ भगवान

श्री महावीर भगवान 

श्री चान्द्रायण यक्षदेव

श्री पंचांगुली यक्षिणी देवी,साईंबाबा की मूर्तियां की प्राणप्रतिष्ठा की जा रही है.

रिकॉर्ड समय में त्रिमंदिर का निर्माण

महावीर जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय आशर ने कहा कि ठाणे वासियों के लिए आज गर्व का क्षण है. त्रिमंदिर के निर्माण से ठाणे शहर का गौरव बढ़ गया है. इस भव्य व दिव्य सर्वदेवसमावेशी त्रिमंदिर का निर्माण रिकॉर्ड समय में किया गया है. साकेत बालकुम रोड पर बने इस विशाल त्रिमंदिर का भूमिपूजन साढ़े तीन साल पहले आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत के हांथों हुआ था. संगमरमर के पत्थरों से निर्मित इस सर्वसमावेशी त्रिमंदिर में जैन तीर्थंकर भगवान के साथ हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं.

ठाणे के भव्य त्रिमंदिर में हुई मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा Reviewed by Dinesh Shukla on जनवरी 31, 2026 Rating: 5
Copyright HNI live All Right Reseved | | | |
HNI live All Right Reseved |

#

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.