ठाणे में महायुति की जीत के लिए भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव (निरहुआ) और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने किया जमकर प्रचार
ठाणे मनपा आम चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है और राजनीतिक दल और उम्मीदवार प्रचार के नए हथकंडे आजमा रहे हैं। सोमवार को, भोजपुरी स्टार निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने ठाणे में एक संगीत अभियान शुरू किया, जिससे ठाणे शहर में चर्चा का विषय बन गया। भोजपुरी अभिनेता एवं सांसद दिनेशलाल यादव (निरहुआ) एवं अभिनेत्री आम्रपाली दुबे वागले इस्टेट इंदिरा नगर नाका,कलवा अतकोनेश्वर नगर, मफतलाल मैदान एवं गांधीनगर, नलपाड़ा, खेवरा सर्कल इलाके में निरहुआ ने कई भोजपुरी गाने पेश कर मतदाताओं से संवाद किया। उपस्थित लोगों ने भारतमाता की जय के नारे भी लगाये। इस अवसर पर भाजपा महागंठबंधन के प्रत्याशी उपस्थित थे। भाजपा के सुरेश चंदू कांबले, अनिता दयाशंकर यादव, अमित सरैया, स्नेहा अम्बरे,मुकेश मोकाशी, सेना की आशादेवी सिंह, सिद्धार्थ संजय पांडे, दीनानाथ पांडे समेत अन्य महायुति प्रत्याशियों ने निरहुआ के साथ बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील की।
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
जनवरी 13, 2026
Rating:


