Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

मनपा प्रशासन की चुनाव तैयारियों पर चुनाव निरीक्षकों ने संतोष व्यक्त किया सतर्कता बढ़ाने का दिया निर्देश

 


ठाणे। आगामी ठाणे मनपा आम चुनाव के मद्देनजर मुख्य चुनाव निरीक्षक पी. वेलरासू और चुनाव निरीक्षक चंद्राकार ने ठाणे मनपा में चुनाव कार्य की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही उन्होंने प्रशासन की चुनाव तैयारियों पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी तंत्र समन्वय से काम करें।

उक्त अवसर पर पालिका आयुक्त तथा चुनाव अधिकारी सौरभ राव, पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे,अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे,उपायुक्त उमेश बिरारी, जी.जी. गोदेपुरे, मनीष जोशी, दिनेश तायडे, अनघा कदम, डॉ. मिताली संचेती, सर्व चुनाव अधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इस समीक्षा बैठक के दौरान चुनाव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे वोटर लिस्ट, मतदान केंद्रों की तैयारी, ईवीएम और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, चुनाव कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, पोस्टल वोटिंग, आदर्श आचार संहिता के कार्यान्वयन आदि पर गहन चर्चा की गई।

निरीक्षकों ने संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी ली और पुलिस व्यवस्था, सीसीटीवी प्रणाली, वेबकास्टिंग, चेक नाका और उड़नदस्तों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने मतदान के दिन कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिये।

ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग, सीलिंग एवं सुरक्षित स्टोरेज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई। निर्देश दिया गया कि स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे सुरक्षा, प्रवेश पंजीकरण और सीसीटीवी निगरानी को सख्ती से लागू किया जाए। मतगणना प्रक्रिया में योजना, जनशक्ति और परिवहन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित प्राप्त शिकायतों की समय पर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षकों ने शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

ठाणे पालिका प्रशासन चुनाव की तैयारियों पर चुनाव निरीक्षकों ने संतोष व्यक्त किया और काम के लिए शुभकामनाएं दीं।


मनपा प्रशासन की चुनाव तैयारियों पर चुनाव निरीक्षकों ने संतोष व्यक्त किया सतर्कता बढ़ाने का दिया निर्देश Reviewed by Dinesh Shukla on जनवरी 09, 2026 Rating: 5
Copyright HNI live All Right Reseved | | | |
HNI live All Right Reseved |

#

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.