बीजेपी की आलोचना 'पैसा फेंक तमाशा देख,-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल
ठाणे। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्ष वर्धन सपकाल ने आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ठाणे मनपा चुनाव को स्थानीय मुद्दों पर लड़ने के बजाय हिंदू मुस्लिम जैसे विभाजनकारी मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। चूंकि बीजेपी ने पिछले कार्यकाल में कोई काम नहीं किया इसलिए उन्हें इन मुद्दों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
भाजपा का काम है पैसा फेंक कर तमाशा देख कमीशनखोरी, कोयता गिरोह के माध्यम से गुंडों को समर्थन देना और जमीन लूटने का काम चल रहा है। देवा भाऊ अपनी प्यारी बहनों को 1500 रुपए देकर उनका गला काट रहे हैं। इसलिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्ष वर्धन सपकाल ने आलोचना करते हुए कहा कि वे देवा भाई नहीं बल्कि लेवा भाई मेवा भाई बन गए हैं। देवा भाई टक्का भाई है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में रहने पर कभी अच्छा नहीं होगा, कांग्रेस अभी मुश्किल स्थिति में है लेकिन एक दिन वापसी करेगी।
श्री सपकाल ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के जरिए किस तरह वोट चोरी की चोरी की जा रही है आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। यह चुनाव पैसा फेक तमाशा देख बनकर रह गया है। उन्होंने पत्रकार परिषद के दौरान कहा कि एकनाथ शिंदे,आपके पास इतना पैसा है। फिर भी पैसा कम पड़ रहा है जो आप ड्रग्स की फैक्ट्री लगा दी है। उससे युवा नशे में बर्बाद हो रहे हैं।ड्रग्स फैक्ट्री का पैसा इस चुनाव में इस्तेमाल हो रहा है।
मनपा आम चुनाव 2026 का घोषणा पत्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल ने जारी किया।
इस विज्ञापन के जरिए कांग्रेस ने एक तरह से ठाणे के आम लोगों की मदद की है। इस मौके पर बोलते हुए सपकाल ने सत्ताधारी दलों की आलोचना की और महागठबंधन के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की आलोचना की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हर्ष वर्धन सपकाल ने कांग्रेस के सभी आधिकारिक उम्मीदवारों से बातचीत की और बेहद कठिन, चुनौतीपूर्ण और विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ने वाले इन सभी उम्मीदवारों को बधाई दी। इस मौके पर मंच पर ठाणे प्रभारी के साथ ही प्रदेश महासचिव श्रीरंग बर्गे, शहर अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण, वरिष्ठ नेता सुभाष कनाडे, ठाणे कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राहुल पिंगले, हिंदूराव गलवे, राजेश जाधव, प्रदीप राव, महेंद्र म्हात्रे, स्मिता वैती, रवींद्र कोली आदि मौजूद थे।
बीजेपी की आलोचना 'पैसा फेंक तमाशा देख,-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
जनवरी 11, 2026
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
जनवरी 11, 2026
Rating:



