नवी मुंबई इलाके से आचार संहिता टीम ने 16 लाख 16 हजार रुपये नकद जब्त किया
ठाणे। राज्य चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आदेशानुसार नवी मुंबई महानगर पालिका आम चुनाव 2025-26 आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कर रही है।पालिका नवी मुंबई शहर के प्रवेश द्वार के साथ-साथ विभिन्न मुख्य 9 ठिकानों पर 24 घन्टे (एसएसटी टीम) की स्थापना की है। इन टीमों के जरिए यातायात वाहनों और अन्य मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पालिका आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. कैलास शिंदे के निर्देशानुसार आचार संहिता प्रकोष्ठ के मुख्य नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुनील पवार के मार्गदर्शन में निगरानी की जा रही है। 9 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे एपीएमसी मार्केट के पास चेक पोस्ट पर आचार संहिता टीम के नोडल अधिकारी डिप्टी कमिश्नर डॉ. अमोल पालवे एवं परिवहन वित्त अधिकारी तुषार दौंडकर और प्रशासनिक अधिकारी संजीव पवार के नियंत्रण में 16 लाख16हजार रूपये नकद बरामद किया गया। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नवी मुंबई इलाके से आचार संहिता टीम ने 16 लाख 16 हजार रुपये नकद जब्त किया
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
जनवरी 09, 2026
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
जनवरी 09, 2026
Rating:


