ठाणे। भारत चंद्रयान-3 दुनिया में रचा इतिहास सफल हुई लैंडिंग पर बोले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के परिश्रम और प्रतिभा से भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है. जहां आज तक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका.आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे. कथानक भी बदल जाएंगे और नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी. भारत में तो हम सभी लोग धरती को मां भी कहते हैं और चांद को मामा बुलाते हैं। लेकिन कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं.अब एक दिन वो भी आएगा.जब बच्चे कहा करेंगे.चंदा मामा बस एक टूर के हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं. तो जीवन धन्य हो जाता है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती हैं.
ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है.ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के समार्थ्य का है.ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नया विश्वास,नई चेतना का है. ये क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है.अमृत काल की प्रथम प्रभा में सफलता की ये अमृतवर्षा हुई है.
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग से देश भर में खुशी का माहौल छा गया जगह जगह ढोल नगारे बजने लगे.कही पटाखे बजने लगे.लोगों ने उत्साह के साथ एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते हुए दिखाई देने लगे.कोई नाचने लगा तो कोई चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की तस्वीरे बनाकर शेयर करने लगा.सभी लोग कह रहे इस समय पूरा देश हर्षोल्लास में है यही बदलते भारत की तस्वीर है.भारत माता की जय के नारे लगने लगे.
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
सितंबर 12, 2023
Rating:



