मुंबई मंडल टिकट चेकिंग स्टाफ,के राजस्व में वृद्धि
इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा उनके ही कार्यालय (मुंबई मंडल) में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान रजनीश कुमार गोयल ने मुंबई मंडल के राजस्व में उल्लेखनीय योगदान के लिए 67 स्टेशन इंचार्ज (स्टेशन प्रभारियों) और 28 उड़न दस्ता प्रभारियों (इंचार्ज) को उनकी समर्पित टीमों के साथ सम्मानित किया। अपने संबोधन में, डीआरएम मुंबई ने टीम के 100 करोड़ से अधिक के असाधारण राजस्व सृजन के लिए प्रशंसा की।उन्होंने यात्रियों की जान बचाने, नाबालिगों की सुरक्षा और यात्रियों की मूल्यवान संपत्ति वापस करने जैसे उल्लेखनीय उदाहरणों का हवाला देते हुए अपने कर्तव्य से परे जा कर अपनी जिम्मेदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की भी गई सेवा के उच्च मानकों का उदाहरण हैं।
उन्होंने टिकट चेकिंग स्टाफ की भलाई के महत्व पर भी जोर दिया और उनसे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और अपने परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण समय भी देने का आग्रह किया। अखलाक अहमद, एडीआरएम (प्रशासन), और रॉबिन कालिया, सीनियर डीसीएम भी मुंबई मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ के कार्यों की सराहना , उत्साहवर्धन एवं सम्मान के लिए उपस्थित थे। बी अरुण कुमार, सीनियर डीसीएम/वर्क्स, जिनके पास टिकट चेकिंग का प्रभार है, ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को उनकी प्रेरणा और उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया।सराहना की। पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ लिए गए उक्त कार्य टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा कायम रखी
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
सितंबर 12, 2023
Rating:


