मनपा का गणेश आरास प्रतियोगिता का आयोजन
ठाणे।ठाणे महानगर पालिका की ओर से मनपा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के लिए गणेश आरास प्रतियोगिता आयोजित किया गया है।इस प्रतियोगिता में सभी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को शामिल होने के लिए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने आवाहन किया है।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले मंडल को 10 हजार,दूसरे स्थान पाने वाले को 7500,तीसरे स्थान पाने वाले को 6500 इसी तरह से कुल 8 पुरस्कार रखा गया है और स्मृति चिन्ह व प्रशस्ती पत्र,सुंदर मूर्ति,स्वक्षता पर पुरस्कार वितरण किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले संस्था या गणेशोत्सव मंडल पांचपखाड़ी स्थित महानगर पालिका के पहिला महला पर जनसंपर्क कार्यालय में सुबह 11बजे से 1:30 बजे व दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक निवेदन लिया जायेगा और इसकी अंतिम तारीख 8 सितंबर है।
प्रतियोगिता के लिए नियम कि शर्ते
ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी तक सार्वजनिक गणेशोत्सव में सजावट करने वाले मंडल ही आरास प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं और वह संस्था या मंडल धर्मादा आयुक्त के यहां से पंजीकृत होना चाहिए और उसकी एक प्रति जोड़े।
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
सितंबर 13, 2023
Rating:


