Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

1 सितंबर को ठाणे शहर में दिव्यांग मेला

ठाणे। जिले में दिव्यांगों की समस्याओं को हल करने के लिए जिला स्तरीय सरकारी संस्थाए एक ही स्थान पर मौजूद रहकर दिव्यांगों की शिकायतों को सुनेगी और "विकलांग कल्याण विभाग दिव्यांग के दारी" पहल के तहत उनका निपटारा करेंगी |

पत्रकार सम्मेलन में जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनुज जिंदल ने बताया कि सितम्बर 2023 को दिव्यांग मेला आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.रूपाली सातपुतेउप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविनाश फड़तरेसमाज कल्याण विभाग के प्रमुख संजय बागुल  अन्य उपस्थित थे।
समाज कल्याण विभाग और जिला परिषद के दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग मेला ठाणे शहर स्थित गडकरी रंगायतन के सामने शिव समर्थ माध्यमिक विद्यालय परिसर में 1 सितम्बर की सुबह 10 बजे से शाम बजे तक आयोजित की जाएगी |
ठाणे जिलाधिकार शिंगारे ने कहा कि इस योजना से दिव्यांग तक पहुंच कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें मुख्यधारा में शामिल कर सम्मान के साथ जीने का मौका देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है |
आगे कलेक्टर ने कहाकि इस मेले में दिव्यांगों के लिए लागू विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों के 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। इस अभियान में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारीउनसे संबंधित आवेदनकेंद्र सरकार द्वारा दिव्यांगों को दिए जाने वाले यूडीआईडी ​​कार्ड के लिए आवेदन भरने की जानकारी दी जायेगी |
मेले में दिव्यांगों से संबंधित अन्य दस्तावेजों के लिए आवेदन करनाऋण योजनाओं की जानकारी देनादिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भरना जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया जायेगा। दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ एवं कृत्रिम अंग सामग्री का वितरण स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से किया जायेगा। साथ ही बताया कि इस दिन प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. और
ठाणे जिले में कुल नगर निगमसभी पंचायत समितिनगर परिषद और नगर पालिका भी इस मेले में भाग लेंगे। इस मेले के माध्यम से व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं को हर दिव्यांग व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगाजिससे दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
मेले में शामिल होने वाले दिव्यांगों के लिए रैंपचिकित्सा सेवाएंभोजन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
1 सितंबर को ठाणे शहर में दिव्यांग मेला Reviewed by Dinesh Shukla on सितंबर 13, 2023 Rating: 5
Copyright HNI live All Right Reseved | | | |
HNI live All Right Reseved |

#

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.