गुरुवर्य धर्मवीर आनंद दिघे साहेब की 22वीं पुण्य तिथि
ठाणे| गुरुवर्य धर्मवीर आनंद दिघे साहेब की 22वीं पुण्य तिथि के अवसर पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ठाणे जिला प्रमुख केदार दिघे सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवर्य धर्मवीर के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की,और शक्ति स्थल पर पहुंचकर प्रतिमा को नमन किया। उनकी समाधि पर स्वागत करने के लिए, सैकड़ो की संख्या में उपस्थित वफादार शिवसैनिकों ने "अमर रहे... अमर रहे.... दिघे साहेब अमर रहे..!", "जबतक सूरज चंद रहे, दीघे साहेब का नाम रहे !” दीघे साहेब का नाम रहे !” के नारे लगाए। ऐसी घोषणाओं से पूरा परिसर गुलजार हो गया।
इस अवसर पर ठाणे लोकसभा संपर्क प्रमुख मधुकर देशमुख, विधान सभा संपर्क प्रमुख नरेश मनेरा, बेलापुर जिला प्रमुख विट्ठल मोरे, ठाणे जिला प्रमुख केदार दिघे, नवी मुंबई नगरसेवक सोमनाथ वास्कर, पूर्व नगरसेवक मंदार विकारे, उप जिला प्रमुख कृष्ण कुमार कोली, संजय घाडीगांवकर, सुनील पाटिल, शहर प्रमुख प्रदीप शिंदे, उप शहर प्रमुख संतोष शिर्के, दीपक साल्वी, वसंत गवले, संयुक्त सचिव विश्वास निकम, प्रवक्ता अनीश गाडवे, संयुक्त प्रवक्ता तुषार रसाल समन्वयक संजय तारे, विभाग प्रमुख राम काले, प्रतीक राणे, शशिकांत कलगुड़े, प्रदीप पूर्णेकर, सुरेश वैती, साईनाथ पाटिल, राजू मोरे के साथ-साथ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के पदाधिकारी, और युवा सेना बड़ी संख्या में उपस्थित थी ।
गुरुवर्य धर्मवीर आनंद दिघे साहेब की 22वीं पुण्य तिथि
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
सितंबर 13, 2023
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
सितंबर 13, 2023
Rating:



