ऑस्कर अस्पताल से आनंदनगर जंक्शन तक सर्विस रोड पर वाहन पार्किंग की मनाही
ठाणे। ठाणे मनपा अधिकार क्षेत्र के कासारवडवली जंक्शन घोड़बंदर रोड पर फ्लाईओवर के काम पूरा होने तक छोटे वाहनों को सर्विस रोड से जाना होगा।साथ ही बड़े वाहन मुख्य सड़क से होकर जायेंगे |ठाणे शहर यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त डॉ.राठौड़ ने कहाकि कासारवडवली जंक्शन घोड़बंदर रोड पर फ्लाईओवर के काम पूरा होने तक ऑस्कर अस्पताल से आनंदनगर जंक्शन तक सर्विस रोड के दोनों ओर 1.5 किमी.की दूरी में 24 घंटे किसी भी वाहन को पार्किंग करने की मनाही है | ठाणे यातायात पुलिस विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है कासारवडवली जंक्शन पर फ्लाईओवर के काम पूरा होने तक लागू यथा स्थिति बनी रहेगी।ठाणे ट्राफिक विभाग के डीसीपी विनय कुमार राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह नियम पुलिस वाहनों, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, ग्रीन कॉरिडोर, ऑक्सीजन गैस वाहनों और अन्य आवश्यक सेवा वाहनों पर लागू नहीं होगा।
ऑस्कर अस्पताल से आनंदनगर जंक्शन तक सर्विस रोड पर वाहन पार्किंग की मनाही
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
सितंबर 13, 2023
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
सितंबर 13, 2023
Rating:
.jpg)

