ठाणे मनपा मुख्यालय में पुनर्निर्मित प्रेस कक्ष का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों संपन्न
ठाणे। मनपा मुख्यालय के प्रथम मंजिल पर पुनर्निर्मित प्रेस कक्ष का उद्घाटन राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों संपन्न हुआ।
उक्त अवसर पर महापौर शर्मिला पिंपलोलकर,पालिका आयुक्त सौरभ राव, अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे,ठाणे जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय पितले,ठाणे शहर पत्रकार संघ के अध्यक्ष आनंद कांबले, साथ ही विभिन्न समाचार पत्रों और समाचार चैनलों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में पालिका अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुनर्निर्मित प्रेस कक्ष का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथे स्तंभ हैं और पत्रकारों ने किसी भी आपातकालीन स्थिति के साथ-साथ कोविड जैसी आपदा के दौरान भी अपनी जान जोखिम में डाली है।आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।इस पृष्ठभूमि को देखते हुए ठाणे पालिका में एक विशाल और सुसज्जित प्रेस कक्ष स्थापित किया गया है।
ठाणे शहर तेजी से विकास कर रहा है और नागरिकों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए सड़क चौड़ीकरण, ठाणे-बोरीवली सुरंग जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं लागू की जा रही हैं। साथ ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि घोड़बंदर इलाके में जल्द ही पॉड टैक्सी परियोजना का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा।
Reviewed by Dinesh Shukla
on
अप्रैल 01, 2026
Rating:




