दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर शुरू होने के बाद घोड़बंदर का यातायात होगा सुलभ-नरेश म्हस्के सांसद
घोड़बंदर रोड की समस्याओं को लेकर ठाणे मनपा की समीक्षा बैठक
ठाणे। ठाणे घोड़बंदर रोड सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क है। मार्च 2026 में जब दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर खुलेगा, तो जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से अधिकांश कंटेनर यातायात इसी मार्ग से जाएगा। सांसद नरेश म्हस्के ने दावा किया है कि घोड़बंदर रोड पर भारी वाहनों की संख्या काफी कम हो जाएगी।
घोड़बंदर रोड और उसके आसपास की विभिन्न समस्याओं और लंबित मामलों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सांसद नरेश म्हस्के की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मनपा मुख्यालय के अरविंद पेंडसे सभागार में हुई इस बैठक में मनपा आयुक्त सौरभ राव, अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, मनपा अभियंता प्रशांत सोनाग्रा, पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी हेमांगिनी पाटिल, पूर्व नगरसेवक सिद्धार्थ ओवलेकर सहित मनपा मेट्रो, एमएमआरडीए, लोक निर्माण विभाग, महावितरण,प्रादेशिक परिवहन विभाग अधिकारी, व घोड़बंदर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सड़क क्षेत्र के आवासीय परिसरों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
सभी व्यवस्थाओं के समन्वय से घोड़बंदर की समस्याओं को सुलझाने के लिए यह बैठक आयोजित हुई।जिसमें सबसे बड़ी समस्या सड़क के गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। फ्लाईओवर पर सड़क की हालत ठीक नहीं है। बैठक में सांसद म्हस्के ने तत्काल एमएमआरडीए और लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्यों तुरंत करने का निर्देश दिया। यह सभी कार्य 10 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाना चाहिए।
दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। तो कंटेनर लोड 30 से 35 प्रतिशत इसी तरह कम हो जाएगा। साथ ही, खानीवडे से अम्ने तक मिसिंग लिंक जोड़ने से घोड़बंदर रोड पर लोड और कम हो जाएगा। मनपा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संपर्क कर रही है। सांसद म्हस्के ने जल्द ही ठाणे कलेक्टर के साथ एक बैठक कर इस सम्बंध में चर्चा करेंगे।
उक्त अवसर सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारी व अन्य प्रतिनिधियों ने समस्याओं को लेकर अपना अपना विचार व्यक्त किया।ठाणे ट्रॉफिक डीसीपी पंकज सिरसाट ने लोगों से आवाहन किया यदि किसी नागरिक को रिक्शा यातायात से समस्या है तो ट्रॉफिक विभाग में शिकायत दर्ज कराएं।
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
नवंबर 15, 2025
Rating:


