ठाणे शहर में तूफानी बारिश मनपा आपदा प्रबंधन नदारत
ठाणे.ठाणे शहर में तूफानी बारिश ने जमकर कहर बरपाया.मनपा की आपदा प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई. गोखले रोड स्थित मालाबार ज्वैलर्स के सामने पेड़ गिरे हुए 2 घंटे हो गए हैं.
डॉ.राजेश मढवी ने कहा कि शिकायत करने के लिए आपदा प्रबंधन का कोई नंबर काम नहीं कर रहा है.जिसके बाद आपदा मुख्य अधिकारी तड़वी को सूचित किया गया उन्होंने मदद भेजने का आश्वासन दिया हैं लेकिन 3 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी तरह की राहत नहीं मिली है.
ट्रॉफिक को नियंत्रित करने के लिए कोई पुलिस नहीं है.हम ट्रैफिक पुलिस का काम कर रहे हैं.भास्कर कॉलोनी शुभेच्छा, सरस्वती स्कूल के सामने, क्लासिक प्लाजा, बी केबिन गौतम वाड़ी,जय भगवान हॉल,अमर सोसायटी में पेड़ गिरे. चिखलवाड़ी के सामने एक बड़ा सा विज्ञापन बोर्ड गिरा है.
ठाणे शहर में तूफानी बारिश मनपा आपदा प्रबंधन नदारत
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
मई 13, 2024
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
मई 13, 2024
Rating:



