Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के हाथों फोटोग्राफर हुए सम्मानित

 ठाणे।शहर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी मनपा व ठाणे दैनिक पत्रकार संघ की ओर से आयोजित की गई थी।वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों से फोटोग्राफी प्रदर्शनी में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री शिंदे ने प्रर्दशनी व राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस पर सभी प्रेस फोटोग्राफरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फोटोग्राफी करना बहुत कठीन कार्य है इसके लिए दूरदृष्टि से काम करना पड़ता है इसलिए इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि इस कड़ी मेहनत पर प्रशासन से न्याय अवश्य मिलेगा।इसके साथ ही सरकार के चल रहे तमाम प्रकल्पों को गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य विकास कार्यों को जोरों पर कर रही है और ठाणे शहर का कायाकल्प हो रहा है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिंदे के हाथों से समीर मार्कण्डेय व दीपक जोशी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और राज्य के अधिकृत समिति के पद पाने वाले पत्रकार संजय पितले,डॉ दिलीप सपाटे,विनोद जगदाले,जयेश सामंत, विभव विरवटकर का भी सम्मान मुख्यमंत्री के हाथों से हुआ।

इस कार्यक्रम का सूत्र संचालन राजेंद्र पाटणकर ने किया।इस अवसर पर विधायक प्रताप सरनाईक, मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर,अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवीय,यातायात पुलिस उपायुक्त विनय राठौड़, पुलिस उपायुक्त अमर जाधव,पुलिस निरीक्षक जितेंद्र राठौड़, पूर्व महापौर नरेश म्हस्के,पूर्व नगरसेवक विकास रेपाले, वृक्षप्राधिकरण सदस्या नम्रता जाधव भोसले,दैनिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष आनंद कांबले, उपाध्यक्ष दीपक सेलार, सचिव नीलेश पानमंद,कोषाध्यक्ष विभव विरवटकर,यूनिस खान,अशोक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के हाथों फोटोग्राफर हुए सम्मानित Reviewed by Dinesh Shukla on सितंबर 13, 2023 Rating: 5
Copyright HNI live All Right Reseved | | | |
HNI live All Right Reseved |

#

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.