Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल मंडप का भाड़ा हुआ माफ - मनपा आयुक्त बांगर का फैसला

 ठाणे| ठाणे शहर में कई वर्षों से गणपति महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है.जिसके लिए सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों के द्वारा बड़े बड़े पंडाल शहर की गलियों सड़कों पर बनाये जाते और सजाये जाते है.इस महोत्सव को  देखने के लिए मंगल मूर्ति मोरया भक्त देश के अन्य प्रदेशों से ठाणे,मुंबई उपनगरों में खिचे चले आते है.

इन सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल को मंडप का ठाणे मनपा को भाड़ा देना पड़ता था.परन्तु इस वर्ष मनपा के क्षेत्राधिकार में विभिन्न सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के मंडपों का किराया माफ करने का पालिका आयुक्त अभिजीत बांगर द्वारा लिया गया सकारात्मक फैसला इस फैसले से ठाणे सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों में ख़ुशी का माहौल.सभी गणपति मंडल के पदाधिकारी पालिका आयुक्त बांगर के प्रति आभार   प्रकट कर रहे है

इस उत्सव को लेकर पिछले कई वर्षों से ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न सार्वजनिक मंडल कार्य कर रहे हैं.और इन मंडलों के माध्यम से गणेशोत्सव के साथ-साथ कई परोपकारी कार्यक्रम निरंतर समाज हित को ध्यान में रखते किये जाते आ रहे है.

इन मंडलों के द्वारा किये जाने वाले वाली परोपकारी कार्य से उस इलाके के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को लाभ हो रहा है। साथ ही ये मंडल मनपा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। चूंकि पिछले दो वर्षों में विभिन्न कारणों से इन मंडलों की वित्तीय स्थिति नाजुक हो गई हैइसलिए उन्हें कुछ राहत देने के लिए मंडप का किराया माफ करने का अनुरोध पालिका आयुक्त से किया गया था।इसी अनुरोध को स्वीकारते हुए पालिका आयुक्त बांगर इस वर्ष सभी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों का किराया माफ़ कर दिया है.

मनपा आयुक्त बांगर द्वारा लिए गये साहसी फैसले पर शिवसेना प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने कहा की उक्त सभी विषयों पर गंभीरता से मद्देनजर रखते हुए पालिका आयुक्त बांगर ने सार्वजानिक गणेश मंडलों का किराया माफ करने का जो सकारात्मक निर्णय लिया है.इससे सार्वजनिक मंडलों को राहत मिली है.इस फैसले से हम आयुक्त का धन्यवाद करते है |

सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल मंडप का भाड़ा हुआ माफ - मनपा आयुक्त बांगर का फैसला Reviewed by Dinesh Shukla on सितंबर 13, 2023 Rating: 5
Copyright HNI live All Right Reseved | | | |
HNI live All Right Reseved |

#

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.