Top Ad unit 728 × 90

Breaking News

recentposts

पानी की किल्लत जूझ रहे ठाणेकर लगा रहे मदद की गुहार 'टैंकर' से बुझा रहे अपनी प्यास


उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विधायक संजय केलकर ने लिखा पत्र

ठाणे। घोड़बंदर परिसर में कुछ घर पानी की कमी के कारण टैंकरों पर प्रति वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। ठाणेकरों की यह समस्या गंभीर हो गई है।जिसके लिए एक कार्ययोजना भी तैयार की गई है।विधायक संजय केलकर ने उपमुख्यमंत्री पालक मंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर इस समस्या पर तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

भाजपा खोपट स्थित कार्यालय में आयोजित 102वीं जन सेवक जनसंवाद के दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक संजय केलकर ने कहा कि ठाणे में पानी की कमी की समस्या गंभीर हो गई है।जिसकी शिकायत लेकर  अनेक सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद थे। 

लोढ़ा अमारा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, प्लेटिनम हेरिटेज प्रत्येक 85 लाख रुपये टैंकर पर खर्च कर रहे है। हाउरे सिटी इमारतों में 20 लाख खर्च हो रहा है। हीरानंदानी एस्टेट, कॉसमॉस क्लासिक धर्मवीरनगर सहित ठाणे के बाकी हिस्सों में भी यही स्थिति है। इस संबंध में लगातार फॉलोअप के बाद एक कार्ययोजना तैयार की गई है। लेकिन आज भी समस्या गंभीर है और तीन दिन से टैंकर नहीं मिल रहा है।

इस समस्या के मद्देनजर सम्बंधित विभाग के साथ बैठक कर तत्काल समाधान निकाले। पालक मंत्री एकनाथ शिंदे से केलकर ने मांग किया है।

पानी की किल्लत जूझ रहे ठाणेकर लगा रहे मदद की गुहार 'टैंकर' से बुझा रहे अपनी प्यास Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla on मई 19, 2026 Rating: 5
Copyright HNI live All Right Reseved | | | |
HNI live All Right Reseved |

#

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.