उमादेवी ओमप्रकाश शर्मा की स्मृति में मधुवन गोशाला नाम से भूदान
ठाणे। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश शर्मा की धर्मपत्नी उमादेवी शर्मा का गत दिनों दुखद निधन हो गया। उनकी मालिकी की जमीन उनकी स्मृति में गोशाला के लिए दान देने का निर्णय लिया है।श्री शर्मा ने बताया कि उमादेवी शर्मा अपने जीवनकाल में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही, अब उनके निधन के बाद उनके उद्देश्यों की पूर्ति और समाज सेवा को आगे बढ़ाने के लिए उमादेवी की जमीन का भूदान किया जा रहा है।
पालघर जिले के वाडा तालुका में उमादेवी ओमप्रकाश शर्मा की मालिकी की जमीन गोशाला के दान की जा रही है। उनका उद्देश्य है कि गोशाला चले और कमजोर, बीमार गोमाता का उपचार सेवा होती रहे। ठाणे में महिलाओं का एक दल बनाकर गणगौर पूजा का आयोजन शुरू किया था ,उनकी सहयोगी रही महिलाएं भी उनकी स्मृति में शुरू होने वाली पहल का समर्थन किया। उक्त जमीन पर उमादेवी ओमप्रकाश शर्मा स्मृति मधुवन गोशाला शुरू किया जायेगा। आज जहां जमीन के लिए लोग अपने रिश्तों को भुलाकर मरने मारने पर उतर जाते हैं वहीं विनोबा भावे की परंपरा को ध्यान में रखते हुए भूदान कर रहे हैं।
स्वर्गीय उमादेवी शर्मा राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यों और गणगौर पूजा कार्यक्रम में सक्रिय रहती थीं। उनकी सहयोगी रही महिला दल की सदस्य सुमन अत्री, डॉ सविता इंदौरिया, रमा गौड़, सुलोचना शर्मा, संतोष सैनी, सुलोचना डोकवाल, सुमन शर्मा, बिंदु भोमिया, प्रेम शर्मा, बबली शर्मा, मनीषा शर्मा, रंजना गुप्ता, रीना शर्मा, मंजू भिंडा, सविता भिंडा, देवी ओझा ,विमला मिश्रा आदि ने इस योजना की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। शर्मा परिवार ने निःस्वार्थ सामाजिक , राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए है।
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
मार्च 10, 2026
Rating:


