मोदी फडणवीस के नेतृत्व से ठाणे मनपा चुनाव में भाजपा की ताकत बढ़ी
ठाणे। मनपा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 29 सीटों पर जीत दर्ज किया है,जिससे नगरसेवकों की संख्या पहले के 23 से बढ़कर सीधे 28 हो गई है। भाजपा के ठाणे जिले के मनपा चुनाव के दौरान तीन बार के जिला अध्यक्ष संदीप लेले ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक संभाला। दिलचस्प बात यह है कि इस साल का चुनाव भी उन्हीं की अध्यक्षता में हुआ था। संदीप लेले को अब भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भाग्यशाली अध्यक्ष कहा जा रहा है क्योंकि हर कार्यकाल में नगरसेवकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
इस सफलता में प्रदेश महासचिव माधवीताई नाइक, विधायक संजय केलकर और विधायक व ठाणे मनपा चुनाव प्रभारी निरंजन डावखरे का अहम योगदान रहा है। उनके प्रभावी नेतृत्व, उचित योजना और संगठनात्मक कौशल के कारण भाजपा ने ठाणे में यह शानदार सफलता हासिल की है। साथ ही इन नतीजों से साफ पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य में भाजपा की संगठनात्मक ताकत मजबूत हो रही है।
इन नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक संजय केलकर ने कहा,ठाणेकर के मतदाताओं को धन्यवाद। भले ही हमने अपेक्षाकृत कम सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन हमारा स्ट्राइक रेट अच्छा रहा है। हम ठाणेकर और ठाणे के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम ठाणेकरों की खुशी सूचकांक को बढ़ाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
मीडिया से बात करते हुए माधवीताई नाइक ने कहा की ठाणेकरों ने मुख्यमंत्री फडणवीस के विकास मॉडल के प्रति अपनी प्राथमिकता दिखाई है। मतदाताओं ने इसके लिए महायुति उम्मीदवारों को चुनकर हम पर अपना भरोसा जताया है। हमारे सभी निर्वाचित उम्मीदवार निश्चित रूप से मतदाताओं के इस विश्वास पर खरा उतरेंगे।
Reviewed by Dinesh Shukla
on
जनवरी 16, 2026
Rating:



