खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एसएसटी की चमक
त्रिशा नायर की दौड़ - 4×100 मीटर दौड़ में रजत पदक
कल्याण। एसएसटी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स की छात्रा त्रिशा नायर ने राजस्थान में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 4x100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस उपलब्धि से एसएसटी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हो गया है और कॉलेज में खुशी का माहौल है।
इस स्पर्धा में त्रिशा को देश भर के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा और निर्णायक चरण में अपनी टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। खेल विभाग ने कहा कि यह उसकी गति, कौशल और लगातार अभ्यास का सबसे अच्छा परिणाम था।
एसएसटी कॉलेज के प्रिंसिपल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर,अध्यापक और छात्रों ने त्रिशा को हार्दिक बधाई दी और उसकी उपलब्धि का सम्मान किया। कहाकि हमें आशा है की यह टीम भविष्य में भी इसी प्रकार की राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का नाम रोशन करेगी। तृषा की उपलब्धि एसएसटी कॉलेज की खेल परंपरा में सम्मान का एक और स्तंभ जोड़ती है।
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
दिसंबर 08, 2025
Rating:


