घर खरीदने वालों का सपना साकार कर रहा ' ठाणे प्रापर्टी एक्सपो '
क्रेडाई-एमसीएचआई के प्रापर्टी एक्सपो 2025 आयोजन में 24 हजार लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन , शनिवार को दिखी भीड़ ठाणे में 40 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये तक के घर उपलब्ध
मुंबई ,नासिक,बदलापुर , नवी मुंबई, रायगढ़ की परियोजनाओं के भी लगे हैं स्टॉल
ठाणे। क्रेडाई-एमसीएचआई की तरफ से ठाणे शहर के हाइलैंड मैदान में चार दिवसीय ' प्रापर्टी एक्सपो 2025' घर खरीदने वालों को आकर्षित कर रहा है। प्रापर्टी एक्सपो में विभिन्न हाउसिंग परियोजनाओं के स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें 40 लाख से 3 करोड़ रुपये कीमत तक के घरों व व्यावसायिक उपयोग के लिए कार्यालयों एवं सेकेंड होम बंगलो का विकल्प भी उपलब्ध हैं। ठाणे के अलावा नासिक, रायगढ़ ,मुंबई ,बदलापुर , नवी मुंबई की परियोजनाओं के भी स्टॉल हैं। साथ ही विभिन्न बैंको ने स्टॉल लगया है बैंक कर्मचारी होमलोन की जानकारी ग्राहकों दे रहे हैं।
क्रेडाई-एमसीएचआई की तरफ से इस वर्ष के प्रापर्टी एक्सपो में किफायती, मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग सभी को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। ठाणे, घोड़बंदर इलाके में ग्राहकों के लिए 300 वर्ग फुट से लेकर बहुत बड़े के घरों के विकल्प उपलब्ध हैं। जिन घरों की कीमतें 40 लाख से 3 करोड़ तक हैं। इसके अलावा, वागले इस्टेट इलाके में आईटी कंपनियों के कार्यालयों के लिए इमारतों का निर्माण किया गया गया है। प्रापर्टी एक्सपो के जरिये व्यावसायिक उपयोग वाले ग्राहकों को भी लुभाया जा रहा है। कार्यालयों के लिए प्रापर्टी की कीमत 90 लाख से शुरू है। मुंबई के सायन-चूनाभट्टी इलाके में 200 वर्गफुट से लेकर उससे ऊपर के घर 45 लाख से 75 लाख कीमत तक बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा बदलापुर, नेरल क्षेत्र के घरों और दुकानों में दो विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। बदलापुर में घरों की कीमतें 13 लाख से 28 लाख तक हैं। नेरल इलाके में दुकानों की कीमत 25 लाख रुपये है तो वहीं रायगढ़ जिले में बंगला प्लॉट के विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं। ठाणे एवं भिवंडी के बीच काल्हेर,दिवे केवूनी इलाके में सस्ते घर उपलब्ध कराने का दावा बिल्डरों की तरफ से किया जा रहा है।
' ठाणे प्रापर्टी एक्सपो 7 फरवरी तक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चल रहा है। प्रापर्टी खरीददारों के लिए 10 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा। इसमें ठाणे शहर की सौ से अधिक आवासीय परियोजनाओं को बिक्री के लिए शामिल किया गया है। उक्त प्रापर्टी एक्सपो में 50 से अधिक बिल्डरों एवं 20 से अधिक बैंकों एवं होम लोन वित्तीय संस्थानों ने भाग लिया है। बैंकों एवं होम लोन वित्तीय संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। प्रदर्शनी में नागरिकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है,हालांकि स्वागत कक्ष में सभी को पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। क्रेडाई-एमसीएचआई के ठाणे अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने बताया कि शनिवार को छुट्टी होने की वजह से बहुत से परिवारों ने होम प्रदर्शनी में आये। वह अपने पसंद का घर खरीदने के लिए अलग -अलग स्टॉल पर जानकारी प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में घर खरीदने की इच्छा रखने वाले ही आ रहे हैं। सभी के लिए विभिन्न परियोजनाओं में बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। रविवार को छुट्टी के दिन अधिक लोगों के आने की संभावना है।अभी तक 24 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं
Reviewed by Dinesh Shukla
on
फ़रवरी 08, 2025
Rating:



