मां दुर्गा से राष्ट्र सेवा का वरदान मांगें - नेता अशोक सिंह
जौनपुर. शारदीय नवरात्रि उत्सव पंडाल में दर्शन करने पहुंचे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह, नवदुर्गा पूजन उत्सव समिति चतुर्भुज पुर द्वारा नवरात्रि उत्सव पंडाल मड़ियाहूं के निकुंभनपुर में सजाया गया है.जहां अशोक सिंह अपने समर्थकों के बीच मां दुर्गा की पूजा,अर्चना,आरती किया और मां भगवती का आशिर्वाद लिया.
इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को राष्ट्रीय सेवा में समर्पित रहने का संकल्प दिलाया गया. मड़ियाहूं के निकुंभनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि हम सबके मन में राष्ट्र सेवा बरकरार रहे यही वरदान मां दुर्गा हम सभी को प्रदान करें,
इस पावन अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक चंदन सिंह, सागर सिंह, सुल्तान सिंह, अमर बहादुर सिंह (बीडीसी) ,मनोज सिंह, डॉक्टर शेर बहादुर, इंद्रजीत वियोगी ,राकेश सिंह ,चंदन कनौजिया, समीर सिंह , सौरभ सिंह, श्वेता सिंह, राज सिंह, विशाल सिंह , रवनीत सिंह, अभय सिंह (नेता), अभी सिंह, अजय सिंह आदि सभी भक्तों का स्वागत सत्कार प्रमुख रूप से किया गया.
मां दुर्गा से राष्ट्र सेवा का वरदान मांगें - नेता अशोक सिंह
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
अक्टूबर 24, 2023
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
अक्टूबर 24, 2023
Rating:


