छापेमारी करने गई ठाणे राजस्व विभाग की टीम को मिली विस्फोटक सामग्री।
ठाणे। जिला आधिकारी के आदेश पर कलवा मुंब्रा इलाके में रेती माफियों पर छापेमारी करने गई राजस्व विभाग की टीम के सुरक्षाकर्मी को एक बैग दिखाई दिया जिसके जिलेटिन और डेटोनेटर था। इस मामले की जानकारी राजस्व विभाग अधिकारी सचिन भोईर ने कलवा पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कलवा पुलिस,बॉमस्कोड डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जॉच में जुट गई और16 जिलेटिन और 17 डेटोनेटर की छड़े बरामद हुईं।
यह पूरी घटना अमित गार्डन के पास कलवा खाड़ी के किनारे की है जहां से बडे़ पैमाने पर जिलेटिन और डेटोनेटर मिलने से एकबार फिर मनसुख हिरेन की याद ताजा हो गई है।इसी स्थान से कुछ वर्ष पूर्व मनसुख हिरेन का शव बरामद हुआ था। कलवा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोरात ने बताया कि इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी इस मामले की जांच पुलिस कर रही है ।
छापेमारी करने गई ठाणे राजस्व विभाग की टीम को मिली विस्फोटक सामग्री।
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
सितंबर 13, 2023
Rating:
Reviewed by Chief Editor.Dinesh C.Shukla
on
सितंबर 13, 2023
Rating:


